डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत कुचामन सिटी पहुँचे। जहाँ उन्होंने नगर परिषद के सभागार में जिले के सभी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक लेकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने मौसमी बीमारियों और चिकित्सा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक में बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई, साथ ही जिले में लागू की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।

कलक्टर महेंद्र खड़गावत ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी हॉस्पिटल, सीएससी और पीएससी में समय-समय पर निरीक्षण करें और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला कलक्टर की बैठक में जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. रामबाबू जायसवाल, कुचामन एडीएम राकेश गुप्ता, एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार कैलाश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, राजकीय जिला हॉस्पिटल पीएमओ डॉ. शकील राव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।







