कुचामन सिटी. में रविवार देर रात को एक गंभीर विवाद सामने आया, जिसमें एक युवक पर टी स्टॉल मालिक द्वारा गरम चाय फेंक दी गई। घटना के बाद युवक ने दुकान में तोड़फोड़ की। गरम चाय से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।



रविवार रात लगभग 10:00 बजे कुचामन सिटी के राजकीय जिला चिकित्सालय के पास स्थित कैलाश टी स्टॉल पर मामला गर्मा गया। जानकारी के अनुसार – अभिषेक वाल्मीकि नामक युवक और स्टॉल मालिक के बीच किसी सामान के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्टॉल मालिक ने अभिषेक पर गरम चाय डाल दी, जिससे वह घायल हो गया।


गुस्साए युवक ने इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ की और सामान बिखेर दिया। साथ ही दुकानदार से मारपीट भी की। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पुलिस पहुंची अस्पताल, लिया युवक का बयान
गरम चाय से घायल युवक को तुरंत राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए आवश्यक उपचार शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कुचामन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अजमेर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि विवाद के कारण और आगे की कार्रवाई की जानकारी मामले की जांच के बाद दी जाएगी।
डीडवाना-कुचामन: नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए 27 अक्टूबर से होंगे साक्षात्कार






