Homeकुचामनसिटीतीन मौसमी सिस्टम एक्टिव, डीडवाना-कुचामन सहित राजस्थान के कई जिलों में बारिश...

तीन मौसमी सिस्टम एक्टिव, डीडवाना-कुचामन सहित राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर के समय तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दिन बढ़ने के साथ धीरे-धीरे और कम होने की संभावना है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हल्की बारिश की भी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि आज देशभर में तीन अलग-अलग मौसमीय सिस्टम सक्रिय रहेंगे, जिसके चलते राजस्थान के कई जिलों में बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन जिले के अन्य शहरों – नावां, मकराना और डीडवाना – में भी बादल और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार – यह मौसमी गतिविधियां अगले चार दिन तक जारी रह सकती हैं, जिनका प्रभाव भारत के करीब 15 राज्यों में देखने को मिलेगा। राजस्थान के 17 जिलों में येलो अलर्ट और कोटा व उदयपुर संभाग के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोटा और सवाई माधोपुर में बीती रात बारिश दर्ज की गई।

- Advertisement -ishan

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार – दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तीव्र होकर गहरा अवदाब (Deep Depression) में बदल गया है, जो 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट के काकीनाड़ा के पास चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है। वहीं, दूसरा सिस्टम मध्य-पूर्वी अरब सागर में सक्रिय है, जो डीप डिप्रेशन में तब्दील होकर गुजरात तट से दूर जा रहा है।

तीसरा सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हुआ है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

इन सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान में 27 से 29 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें 27 और 28 अक्टूबर को असर सबसे ज्यादा रहेगा। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि खातोली (कोटा) में 69.0 मिमी भारी वर्षा दर्ज हुई है।

राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान पिलानी में 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments