Homeनावां शहरनावां: 820 करोड़ में बने देश के पहले हाई स्पीड रेलवे टेस्टिंग...

नावां: 820 करोड़ में बने देश के पहले हाई स्पीड रेलवे टेस्टिंग ट्रैक का किया निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश का पहला हाई स्पीड रेलवे टेस्टिंग ट्रैक विकसित किया है। रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम ने गुढ़ा से नावां तक के इस ट्रायल ट्रैक का निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रैक पर बने छोटे-बड़े ब्रिज, रेल फाउंडेशन और विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की।

- विज्ञापन -image description

इस हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण 820 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है और इसकी कुल लंबाई 64 किलोमीटर है। इस ट्रैक पर ट्रेनें 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर परीक्षण किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रैक के बन जाने के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बनेगा, जिसके पास हाई स्पीड ट्रेन टेस्टिंग का सुविधा संपन्न ट्रैक होगा।

भविष्य में इस ट्रैक पर हाई-स्पीड ट्रेन, सेमी हाई-स्पीड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के ट्रायल किए जाएंगे, जिससे भारतीय रेलवे के ट्रेनों की दक्षता और सुरक्षा में सुधार होगा।

- Advertisement -ishan

विशेष बात यह है कि इस ट्रैक का निर्माण 50 साल से मिट्टी में दबी पड़ी ब्रिटिशकालीन रेलवे लाइन को ढूंढ़कर और उसे सुधारकर किया गया है। इससे यह परियोजना न केवल आधुनिक तकनीक का प्रयोग करती है, बल्कि इतिहास को भी जोड़ती है।

डीडवाना-कुचामन पुलिस बोली– MLA भाकर को खुद से लगी चोट, नहीं हुआ लाठीचार्ज, MP अमराराम ने किया महापड़ाव का ऐलान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments