Friday, April 17, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, कस्टोडियन जमीन के आवंटन का विरोध

डीडवाना में कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, कस्टोडियन जमीन के आवंटन का विरोध

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना में कलक्टर कार्यालय घेराव को लेकर किसान नेता तैयारी कर रहे हैं। यह घेराव कस्टोडियन की जमीन को सरकारी कार्यालयों के लिए आवंटित करने के विरोध में किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description
भागीरथ यादव।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष भागीरथ यादव ने जानकारी दी है कि डीडवाना जिले के आसपास करीब 20 गाँवों में लगभग 4 से 5 हज़ार बीघा कस्टोडियन की जमीन है, जिस पर प्रशासन और सरकार की नजर है।

- विज्ञापन -image description

भागीरथ यादव ने बताया कि हाल ही में कलक्टर ने इन जमीनों को किसानों से हटाने के लिए जेसीबी चलाने का प्रयास किया था, लेकिन अखिल भारतीय किसान सभा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कलक्टर कार्यालय पर बड़ा घेराव किया और जेसीबी के काम को रोका। इसके बावजूद कलक्टर ने डीडवाना के आसपास की जमीनों को सरकारी और सिवायचक घोषित कर, सरकारी कार्यालयों के लिए आवंटन करना शुरू कर दिया है।

भागीरथ यादव ने कहा कि रामसावास, शेखावासनी और लाडावास में भी कलक्टर ने सरकारी कार्यालय के लिए जमीन आवंटित की है, जिसका अखिल भारतीय किसान सभा ने विरोध किया है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलक्टर कार्यालय का बड़ा घेराव और आमसभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर किसान नेता कामरेड अमराराम और बलवान पूनिया के साथ कांग्रेस, आरएलपी और कई निर्दलीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

कुचामन के होटल्स से लेकर मॉल्स तक पहुंची पुलिस, महिला सुरक्षा को लेकर 141 प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!