डीडवाना-कुचामन। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और अन्य पर्वों को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने आदेश जारी कर जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है।


जारी आदेश के अनुसार, अक्टूबर माह में होने वाले मेलों, रैलियों, जुलूसों और अन्य समारोहों के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 17(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को उनके-क्षेत्रीय क्षेत्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्ति –
- उपखंड मजिस्ट्रेट डीडवाना – नगर परिषद क्षेत्र डीडवाना
- तहसीलदार डीडवाना – तहसील क्षेत्र डीडवाना
- तहसीलदार मौलासर – तहसील क्षेत्र मौलासर
- तहसीलदार छोटी खाटू – तहसील क्षेत्र छोटी खाटू
- नायब तहसीलदार दीनदारपुरा – उप तहसील दीनदारपुरा
- उपखंड मजिस्ट्रेट लाडनूं – नगर पालिका क्षेत्र लाडनू
- नायब तहसीलदार निम्बी जोधा – उप तहसील निम्बी जोधा
- नायब तहसीलदार मीठड़ी – तहसील क्षेत्र मीठड़ी
- उपखंड मजिस्ट्रेट कुचामन सिटी – नगर परिषद क्षेत्र कुचामन सिटी
- तहसीलदार कुचामन सिटी – तहसील क्षेत्र कुचामन
- नायब तहसीलदार चितावा – उप तहसील चितावा
- उपखंड मजिस्ट्रेट मकराना – नगर परिषद क्षेत्र मकराना
- तहसीलदार मकराना – तहसील क्षेत्र मकराना
- नायब तहसीलदार गच्छीपुरा – उप तहसील क्षेत्र गच्छीपुरा
- नायब तहसीलदार बूडसू – उप तहसील क्षेत्र बूडसू
- उपखंड मजिस्ट्रेट परबतसर – नगर पालिका क्षेत्र परबतसर
- तहसीलदार परबतसर – तहसील क्षेत्र परबतसर
- नायब तहसीलदार पीलवा – उप तहसील क्षेत्र पीलवा
- नायब तहसीलदार भकरी – उप तहसील क्षेत्र भकरी
- नायब तहसीलदार बडू – उप तहसील क्षेत्र बडू
- उपखंड मजिस्ट्रेट नावां – नगर पालिका क्षेत्र नावां
- तहसीलदार नावां – तहसील क्षेत्र नावां
- नायब तहसीलदार मारोठ – उप तहसील मारोठ
- नायब तहसीलदार लूणवा – उप तहसील लूणवा






