कुचामन सिटी: प्रमुख व्यापारी एवं भाजपा नेता रमेश रूलानिया हत्याकांड में गिरफ्तार सात सहयोगी आरोपियों को आज एसीजेएम के समक्ष पेश किया गया।


दरअसल, आरोपियों को आज शनिवार एसीजेएम रामपाल के समक्ष पेश किया गया, क्योंकि परबतसर कोर्ट में आज छुट्टी होने के कारण अदालत में पेश नहीं किया जा सका। पुलिस ने आरोपियों के लिए सात दिन की रिमांड ली।

पुलिस के अनुसार – इन सभी सात आरोपियों ने हत्या की साजिश में सहयोग किया। आरोपियों में सफीक खान, किशनलाल गुर्जर, रामकेश गुर्जर, रामसिंह, खुशीराम, दिनेश चौधरी और पवन चारण शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की और उनके सहयोग से हत्या में प्रयुक्त वाहन व अन्य साक्ष्यों की जांच की।

सभी आरोपियों को कुचामन सिटी जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद एसीजेएम के समक्ष पेश किया गया। एसीजेएम ने पुलिस को आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर रखने की अनुमति दी, ताकि मामले की और गहन जांच की जा सके। अब आरोपियों को 17 अक्टूबर 2025 तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है।






