कुचामन सिटी रमेश रूलानिया हत्याकांड में आज चारों आरोपियों को वापस कोर्ट में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की और रिमांड मांगी है।


दरअसल, 17 अक्टूबर को चारों आरोपी गणपत, महेश, धर्मेंद्र और जुबेर को कुचामन लाया गया था। 20 अक्टूबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस को 29 अक्टूबर तक की रिमांड सौंपी गई थी।

आज रिमांड पूरी होने पर उन्हें फिर कुचामन कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने कोर्ट से और समय की मांग की। जिस पर कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पुलिस को सौंपी है। यानी 31 अक्टूबर तक चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर मामले की अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगी।
कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया हत्याकांड में चारों मुख्य आरोपी रिमांड पर, जीतू की तलाश जारी






