Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में आरयूआईडीपी के जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को बताए परियोजना...

कुचामन सिटी में आरयूआईडीपी के जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को बताए परियोजना के फायदे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज ऊपरलावास कुचामन में स्थानीय आमजन को परियोजना के फायदे बताकर जागरूक किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा और सहायक अभियंता अनिल सैनी के निर्देशन एवं सहयोग से कार्य किया गया।

- विज्ञापन -image description

साथ ही आमजन को परियोजना से संबंधित सुझाव एवं शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 18001219400 के बारे में जानकारी दी गई।

कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने आमजन को बताया कि शहर में परियोजना का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने नई जल प्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आमजन को नई जल प्रदाय योजना के अंतर्गत पानी मीटरयुक्त, पर्याप्त और पूर्ण प्रेशर के साथ मिलेगा।

- Advertisement -ishan

साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि पानी को किसी भी तरह बर्बाद न करें और आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि “पानी की एक-एक बूंद बचाना आज की बचत, कल का भविष्य है। जल ही जीवन है। जल संरक्षण करना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। जीवन जीने के लिए जल का संरक्षण और बचाव अनिवार्य है, क्योंकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है।”

इसके अलावा, कैप की सविता शर्मा ने सीवरेज से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे आपके यहां गंदगी नहीं होगी, नालियां सूख जाएंगी, और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से निजात मिलेगी। शहर साफ-सुथरा और स्वच्छ बनेगा, जिससे पर्यावरण सही रहेगा।

साथ ही, एलएंडटी के किशन सिंह ने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न डालें, बल्कि नगर परिषद द्वारा आने वाले कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें।

स्थानीय आमजन सुशीला देवी, मुन्नी देवी, उर्मिला, दीप कंवर, बिमला आदि ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

तीन मौसमी सिस्टम एक्टिव, डीडवाना-कुचामन सहित राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!