कुचामन सिटी. कुम्हार कुमावत प्रजापत सामाजिक चेतना मंच जिला डीडवाना कुचामन की ओर से आयोजित युवक्ति परिचय सम्मेलन पुस्तिका 2025 का विमोचन कार्यक्रम आज कुमावत भवन स्टेशन रोड में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर पुस्तिका का विमोचन सुदर्शन महाराज गौशाला खारिया हिरानी के हाथों किया गया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष हेमाराम मोरवाल, सचिव तुलसीराम राजस्थानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार कुसमीवाल फौजी, रामपाल डीडवाना, शिंभू दयाल बालोदिया, बाबूलाल दुबलदिया, सत्यनारायण लाडनूं, भंवरलाल मंडावड़ा, मोहनलाल घोड़ेला, भंवरलाल भोभरिया परबतसर, कीशन लाल पिपलोदा, सन्तोष सिहोटा, मनोज कुसमीवाल, पेमाराम घोड़ेला और समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
समाज के अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने बताया कि यह पुस्तिका समाज में सुंदर, सशक्त और संस्कारिक रिश्तों की नींव रखेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श मार्गदर्शन का स्रोत बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुस्तिका में प्रतिष्ठानों के विज्ञापन भी उपलब्ध हैं।

2 करोड़ भेज दे… डीडवाना-कुचामन जिले के पूर्व बसपा प्रत्याशी को वीरेंद्र चारण की धमकी, FIR दर्ज






