Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में लगातार बारिश, किसानों की फसलों को भारी नुकसान, शहरवासी भी...

कुचामन में लगातार बारिश, किसानों की फसलों को भारी नुकसान, शहरवासी भी परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में आज फिर बारिश का दौर जारी है। मानसून की विदाई के बाद भी सुबह से ही बारिश हो रही है। शहर को घने बादलों ने घेर लिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान अभी 27 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश के चलते लोगों को शहर में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

- विज्ञापन -image description

कुचामन और आसपास के गांवों में किसानों की फसलों को बारिश से काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। अगेती फसल पहले ही काटी जा चुकी थी, जिसके नैणें खेतों में सूख रहे थे। लेकिन इस बारिश के कारण अब नैणें डूब गए हैं।

- Advertisement -ishan

पीछेती खड़ी फसल पककर तैयार है। मूंग की फसल की फलीयाँ पहले ही सूख चुकी थीं, जिनके अंदर का दाना अब भीगने के कारण बदरंग हो जाएगा। मूंग के अलावा बाजरा, ग्वार, मक्का, सोयाबीन, ज्वार और अन्य फसलों को भी इस बारिश से नुकसान हुआ है। डीडवाना कुचामन जिला कलक्टर ने फसल खराबा दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

वहीं, शहर में बिगड़ती सड़कों की हालत और अधूरे पड़े कामों की वजह से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। सड़कों पर गड्ढों में पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

सुबह से ही झमाझम बारिश जारी है। जयपुर में आज मूसलाधार बारिश हुई। इसके अलावा सीकर, कोटा और बीकानेर में भी बारिश रुक-रुक कर हो रही है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान मौसम अपडेट – 

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार – पिछले 24 घंटों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई। बीकानेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।

पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश भैंसरोडगढ़ और चित्तौड़गढ़ में 100 mm तथा पश्चिमी राजस्थान के रावतसर और हनुमानगढ़ में 67 mm दर्ज की गई। आज विक्षोभ का प्रभाव राज्य के अधिकांश हिस्सों में होने की संभावना है। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं (30-40 Kmph) और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

आगामी 7 अक्टूबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है, जबकि जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

8 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम होने की संभावना है और अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में आगामी दिनों में 3-5 डिग्री की गिरावट होने की भी संभावना है।

कुचामन सिटी: जयपुरी लोहार जमात का 24वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 55 जोड़े बने हमसफ़र

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!