कुचामन सिटी. कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कुचामन सिटी की ओर से एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन आगामी 8 अक्टूबर, बुधवार को किया जाएगा।


यह शिविर प्रातः 10 बजे से कुचामन महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। इन कंपनियों के माध्यम से जिले व आस-पास के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में आईटीआई डिप्लोमा, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से होगी।

शिविर में ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, सिक्योरिटी, होटल मैनेजमेंट, हेल्थ केयर और पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियाँ भाग लेंगी।






