Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, जेके प्लाजा के दो फ्लोर...

कुचामन सिटी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, जेके प्लाजा के दो फ्लोर सीज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। पुलिस और नगरपरिषद प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी के पीछे पदमपुरा रोड स्थित जेके प्लाजा में किए गए अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार – मदनलाल/हेमाराम जाट, नाइला बेगम/याकूब खान तथा इमरान खान/अयूब खान द्वारा निर्मित इस भवन के द्वितीय और तृतीय तल पर अवैध निर्माण किया गया था। यहां जिम संचालित किया जा रहा था और तृतीय मंजिल की छत पर भी अवैध कार्य चल रहा था।

- विज्ञापन -image description
पुलिसबल तैनात।

पुलिस उपाधीक्षक कुचामन सिटी के प्रेषित पत्रांक क्रमांक 4235 दिनांक 13 अक्टूबर 2025 के क्रम में मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

नोटिस चिपकाया।

संयुक्त टीम ने भवन के द्वितीय और तृतीय तल को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस उपअधीक्षक, नगरपरिषद आयुक्त, सहायक अभियंता तथा कार्यवाहक मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, नगरपरिषद कुचामन सिटी मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

बता दें कि ये फ्लोर सफीक खान के हैं। जो रमेश रूलानिया हत्याकांड में आरोपी है। उसके गिरफ्तारी के बाद प्रशासन लगातार उसकी अवैध संपत्ति पर कार्रवाई कर रहा है। यह संपत्ति उसके परिजनों के नाम पर है।

उसका नाम पहले भी पांच व्यापारियों को धमकी देने में सामने आया था। जिसमें रोहित गोदारा तक जानकारी पहुंची थी। पेन ड्राइव वहीं दूसरे  फ्लोर के जिम में मिली थी, जिसमें रोहित गोदारा और सफीक खान के बीच हुई बातचीत दर्ज थी। साथ ही हाल ही में प्रेरणा टावर स्थित रूफटॉप रेस्टोरेंट को भी हटाया गया, जो सफीक खान के बेटे के नाम पर था।

कुचामन: धरना समाप्ति के बाद कार्रवाई, प्रेरणा टावर से रूफटॉप रेस्टोरेंट हटाया

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!