कुचामन सिटी. सकल जैन समाज द्वारा अहिंसा, संयम और करुणा मार्ग के प्रवर्तक भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण दिवस का भव्य महोत्सव आयोजित किया गया।


इस अवसर पर समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने प्रातःकाल जिनालयों में भगवान महावीर के कलशाभिषेक, शांति धारा और पूजन विधान में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

समाज के सचिव सुभाष पहाड़िया के अनुसार कुचामन में भगवान महावीर की सवा सात फुट ऊंची प्रतिमा के जलाभिषेक और शांति धारा पूजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
समाज के अध्यक्ष सोभागमल गंगवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सामूहिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 11 बजे वृंदावन गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में लकी ड्रा, हाउजी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।


लकी ड्रा और हाउजी पुरस्कार वितरण समारोह में विमल कुमार, नवीन कुमार, प्रबल, दर्शन, चिरंजीलाल पाटोदी, लालचंद, पुष्पा अजमेरा परिवार, देवेंद्र, जयकुमार, महेन्द्र, विकास पहाड़िया, बिनोद झांझरी, प्रमोद पांड्या और सुभाष रांवका ने विजेताओं को तिलक, माला, साफा और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रानी पाटनी और गुंजन गंगवाल ने विजेताओं को मारवाड़ी धुनों पर नृत्य करवा कर माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बनाया।
कार्यक्रम के संचालन और आयोजन में तेज कुमार बड़जात्या, राजकुमार सेठी, अभिषेक पाटनी, अमित पहाड़िया, सचिन गंगवाल, माणक काला, पवन गोधा, अशोक और सुरेश जैन का सराहनीय सहयोग रहा। सचिव सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोग कर्ताओं और समाज के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुचामन सिटी: वाहन चालक के पुत्र ने RAS-2023 में हासिल की 107वीं रैंक, अधिकारियों ने दी बधाई
कुचामन सिटी: विश्वकर्मा मंदिर में समाज ने मनाई दीपावली और छप्पन भोग वितरण






