कुचामन सिटी. राजकीय जिला चिकित्सालय में विशिष्ट अतिथि राजस्व उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री विजय सिंह चौधरी की उपस्थिति में एवं जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत की अध्यक्षता में आरएमआरएस की बैठक का आयोजन किया गया।


इस बैठक में राकेश कुमार गुप्ता, अति. जिला कलक्टर कुचामन सिटी; मोहन लाल खटनावलिया, अति. जिला कलक्टर डीडवाना; विश्वामित्र मीना, उपखण्ड अधिकारी कुचामन सिटी; नरेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डीडवाना-कुचामन; सुरेश सिखवाल, सभापति नगरपरिषद कुचामन सिटी; सुरेश बंसल, आरएमआरएस सदस्य; डॉ. शकील अहमद राव, सदस्य सचिव, उपनियंत्रक, नर्सिंग अधीक्षक, सभी सेक्शन प्रभारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

गत बैठक में लिए गए प्रस्ताव एवं निर्णयों की कार्यान्विति पर चर्चा की गई। गत बैठक से अब तक हुए खर्चों का अनुमोदन किया गया।
नवीन प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा
इस बैठक में नवीन प्रस्ताव के अंतर्गत एमसीएच ओटी में केमिकल फ्लोरिंग, वर्टिकल ऑटोक्लेव की खरीद, पार्किंग हेतु टीनशेड निर्माण, सभी सेक्शन हेतु अलमीरा, स्टोर कक्ष हेतु रैंक अलमीरा, चिकित्सालय हेतु फर्नीचर, एनबीएसयू यूनिट हेतु कोल्ड होट ए.सी., एक्स-रे रूम के पास शौचालय मरम्मत, कार्यालय हेतु दो कम्प्यूटर सिस्टम, 01 मल्टीफंक्शनल प्रिन्टर, लेब हेतु कलर प्रिन्टर, भर्ती रोगियों के डिस्चार्ज हेतु मल्टीफंक्शनल प्रिन्टर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद पर चर्चा की गई एवं प्रस्ताव लिए गए।

साथ ही डेंटल विभाग, ईएनटी विभाग, नेत्र विभाग, फिजियोथेरेपिस्ट विभाग, गायनी विभाग, ऑर्थो विभाग, एमसीएच एवं जनरल ओटी एवं अन्य विभाग हेतु उपकरण खरीद पर चर्चा की गई व प्रस्ताव लिया गया।
चिकित्सालय हेतु फायर प्लान एवं पेस्ट कंट्रोल पर चर्चा की गई। नेत्र विभाग में अंधता निवारण प्रोग्राम के अंतर्गत फेको मशीन पर चर्चा की गई एवं मेन पावर लेने हेतु भी आवश्यक चर्चा की गई।
कुचामन सिटी: मंत्री विजय सिंह चौधरी ने 594 राजकीय विद्यालयों को किए पट्टे वितरित






