Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: श्री श्याम परिवार समिति के अष्टम वार्षिकोत्सव में शाही रथ यात्रा...

नावां: श्री श्याम परिवार समिति के अष्टम वार्षिकोत्सव में शाही रथ यात्रा एवं भजनों की धूम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को श्री श्याम परिवार सेवा समिति रजिस्टर्ड नावां सिटी के अष्टम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश को दिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

इसके पश्चात भक्ति और शक्ति के दाता वीर हनुमान श्री जाल के बालाजी को संस्था के सदस्यों द्वारा निमंत्रण दिया गया व महोत्सव के प्रचार प्रसार की औपचारिक शुरुआत हुई।

संस्था के पदाधिकारीयों ने बताया कि इस बार श्री श्याम परिवार अपना अष्टम वार्षिकोत्सव मनाने जा रहा है जो कि दो दिवसीय 4-5 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

इस दौरान शनिवार 4 अक्टूबर को मंगल कलश यात्रा श्री बाग के गणेश मंदिर से रवाना होकर सांभरिया भवन पहुंचेगी। जिसमें बाबा श्याम को शाही रथ पर विराजित करके विशेष गाजेबाजे के साथ नगर भ्रमण करवाया जाएगा।

इसके पश्चात रविवार 5 अक्टूबर को विशाल भजनामृत सत्संग का आयोजन किया जाएगा जो की सांभरिया भवन में 5:15 बजे से शुरू होगा ।

इसमें देश प्रदेश के विख्यात कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस दौरान नई दिल्ली से रितु पांचाल, इंदौर से शुभम राणा, गुरुग्राम से शुभम ठाकरान व जयपुर से गोविंद शर्मा मेहमान कलाकार के रूप में प्रस्तुतियां देंगे।

इसके साथ ही मंडल के स्थानीय भजन प्रवाहको द्वारा भी भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसी के साथ हाथोज धाम जयपुर से बालमुकुंदाचार्य महाराज और कुंड धाम पांचोता से हरिदास महाराज का पावन सानिध्य रहेगा।

संस्था के सभी सदस्य इस उत्सव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। निमंत्रण के दौरान श्री श्याम परिवार से गौतम खंडेलवाल, अनिल गौड़, कैलाश जीपीयू, श्याम सुंदर माटोलिया, हरिओम प्रसाद शर्मा, चेनाराम कुमावत, मुकेश अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल, विष्णु खंडेलवाल, हितेश सोनी, अजय गुजराती, शिवपाल योगी, आनंद कुमार जोशी, सीताराम जांगिड़, विनोद अग्रवाल, राजेंद्र सेन, तुषार गौड़, मुरली पाराशर, राजेश कुमावत, महेंद्र पारीक, सोनू टेलर, मुकेश टेलर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!