नावां: मारोठ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी सुरेन्द्र मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरूद्ध किया गया है।


इससे पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरूद्ध किया जा चुका है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (आरपीएस) के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी कुचामन शहर अरविन्द विश्नोई (आरपीएस) के नेतृत्व में की गई।
सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी –
27 अगस्त 2025 को पीड़िता ने पुलिस थाना मारोठ में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि आरोपीगणों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना…. लिंक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें – नावां के मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक आरोपियों रेखाराम, सुरेश गुर्जर, मुकेश गुर्जर, कमलेश उर्फ कमल और मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरूद्ध किया जा चुका है। ताजा कार्रवाई में आरोपी सुरेन्द्र मेघवाल (18) पुत्र रतनलाल निवासी घाट की ढाणी चितावा और एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी मारोठ बद्रीप्रसाद (पु.नि.), हैडकांस्टेबल चेतराम, कानि. विनोद कुमार, कानि. कैलाश चन्द तथा कानि. रूपाराम की सक्रिय भूमिका रही।
नावां: मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 11 आरोपी नामजद, नाबालिग भी शामिल






