Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां: 7 डेज स्मार्ट अकैडमी में हिंदी दिवस पर बच्चों की प्रतिभा...

नावां: 7 डेज स्मार्ट अकैडमी में हिंदी दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का जलवा

कविता से निबंध तक दिखाई सर्जनात्मकता

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर। नावां-मिठड़ी रोड स्थित 7 डेज स्मार्ट अकैडमी में हिंदी दिवस को लेकर बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही जागरूकता लाना आवश्यक है।

- विज्ञापन -image description

कक्षानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन

इसी सोच के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी से कक्षा 2 तक कविता वाचन प्रतियोगिता, कक्षा 3 एवं 4 में कहानी लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा 5 से आठवीं तक निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों को मेरा प्यारा भारत, स्वच्छ भारत अभियान, इंटरनेट का महत्व, प्रदूषण, हिंदी दिवस का महत्व, गुरु का महत्व, मेरा प्यारा राजस्थान, खेलों का महत्व आदि विषय दिए गए। बच्चों ने अपनी सर्जनात्मकता और अभिव्यक्ति से दर्शकों को प्रभावित किया।

विजेता विद्यार्थियों की सूची

इस प्रतियोगिता में विजेताओं में नर्सरी कक्षा से प्रथम घनिष्ठा, द्वितीय लक्ष्य, तृतीय यामिनी और एलकेजी से प्रथम प्रांशी, द्वितीय गर्वित, तृतीय गरिमा तथा यूकेजी कक्षा से प्रथम आरवी, द्वितीय हियांश, तृतीय राधिका रहे। पहली कक्षा से प्रथम हेत्विक, द्वितीय रिशांक, तृतीय स्तुति तथा कक्षा 1 से प्रथम पार्थ, द्वितीय रुद्राक्षी, तृतीय यज्ञराज रहे। कक्षा 2 से वैभव प्रथम, द्वितीय हिमांशु स्वामी, तृतीय तेजस। कक्षा 3 से प्रथम मानवी राजावत, द्वितीय सानवी, तृतीय कार्तिक।

- Advertisement -ishan

कक्षा 4 से भावी प्रथम, द्वितीय रूदित, तृतीय वीरा। कक्षा 5 से प्रेरणा प्रथम, युवान द्वितीय, तेजस तृतीय। कक्षा 6 से नरेंद्र प्रथम, दीक्षिता द्वितीय, सात्विक तृतीय। कक्षा 7 से प्रथम मयंक, द्वितीय सुशील, तृतीय हर्षित। कक्षा 8 से सिद्धार्थ प्रथम, कृष द्वितीय तथा जिया और काव्यांशी तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को मिला सम्मान

प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हिंदी के महत्व को समझते हुए अपनी भाषा पर गर्व महसूस किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि हिंदी दिवस हमें यह संदेश देता है कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। बच्चों की प्रस्तुतियों से यह स्पष्ट हुआ कि यदि अवसर मिले तो नई पीढ़ी हिंदी भाषा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम है।

नावां: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीण बोले – हत्या हुई

नावां: अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!