Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रतनगढ़ में सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

कुचामन सिटी: रतनगढ़ में सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कामगार समाज और अनुसूचित जाति-जनजाति द्वारा आयोजित सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रतनगढ़ में सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर कुचामन, परबतसर, मकराना, डीडवाना और लाडनूं सहित विभिन्न नगरों से सैकड़ों समाज बंधु निजी वाहनों से शिव मंदिर, समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट परिसर पहुंचे।

- विज्ञापन -image description

समारोह में कुमावत विकास समिति कुचामन के अध्यक्ष राजकुमार फौजी कुमावत, युवा शक्ति अध्यक्ष सत्यनारायण जायलवाल, पूर्व आयुक्त कीशनलाल पिपलोदा, रुपाराम मरेठिया, गणपत नगवाडा, लालाराम भोभरिया, भंवरलाल सिहोटा, सत्यनारायण लाडनवा, रामपाल प्रजापत, रामदेव बोरावड़, सुरेश कुमावत, सुनील कुमावत घाटवा, आशाराम प्रजापत सहित अनेक समाजबंधुओं ने नेतृत्व करते हुए शिरकत की।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार टांक (पूर्व उपखंड अधिकारी, रतनगढ़) रहे। उन्होंने सामाजिक एकता और चिंतन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व समाज के अग्रणी लोगों का सम्मान किया।

नेशनल जनमडल पार्टी के अध्यक्ष दोलतराम पैन्सिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक अपने हितों की रक्षा संभव नहीं है। मूल ओबीसी समाज को आरक्षण का लाभ तभी मिलेगा जब हम संगठित होकर संघर्ष करेंगे।

समारोह में कामगार समाज व अनुसूचित जाति – जनजाति के योगदान को भी याद किया गया और समाज को एक मंच पर आने का आह्वान किया गया।

कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना

कुचामन सिटी: महर्षि दधीचि जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!