Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस थाने के सामने चल रहा कुमावत समाज का धरना हुआ...

कुचामन पुलिस थाने के सामने चल रहा कुमावत समाज का धरना हुआ समाप्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नाबालिग अपहरण मामले को लेकर कुमावत समाज द्वारा पुलिस थाने के सामने दिया जा रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

धरने का समापन क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री विजय सिंह चौधरी और डीडवाना कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की मौजूदगी में हुआ।

- विज्ञापन -image description

समाज ने आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द ही नाबालिग को बरामद किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।

बता दें कि सुबह शिव मंदिर कुचामन सिटी से कुमावत समाज सहित सर्व समाज के लोग कुचामन सिटी पुलिस थाने का घेराव करने पहुंचे। खबर –कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में फांसी की मांग के साथ पुलिस थाने का घेराव, कुमावत समाज सड़कों पर उतरा

- Advertisement -ishan

इसके बाद कांग्रेस से पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, कांग्रेस के कुचामन नगर परिषद सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला सहित कई भाजपा और कांग्रेस के नेता धरना स्थल पर मौजूद रहे।
कुछ समय बाद मंत्री विजय सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे। खबर – कुमावत समाज का थाने के सामने चल रहा है प्रदर्शन, जिला कलक्टर और एसपी को धरना स्थल पर बुलाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने डीडवाना-कुचामन के कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग रखी। इसके बाद मंत्री थाने में जाकर बैठ गए और लंबी वार्ताओं का दौर चला।

शाम को पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर पहुँची और आश्वासन देने के साथ दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!