Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीश्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ कल, कुचामन गौशाला से निकलेगी कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ कल, कुचामन गौशाला से निकलेगी कलश यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पारीक कॉलोनी स्थित शाहजी का बालाजी मंदिर में रविवार से संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारम्भ होगा।

- विज्ञापन -image description
image description

आयोजन समिति सदस्य बजरंगसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस उपलक्ष्य में 7 सितम्बर को प्रातः 8:15 बजे कुचामन गौशाला से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो स्टेशन रोड होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी।

- विज्ञापन -image description

बैण्ड-बाजों के साथ रवाना होने वाली इस यात्रा में सैंकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी। महिलाएं पीले वस्त्रों में एवं पुरुष श्वेत परिधान में भजन-कीर्तन करते दिखाई देंगे।

कथा में व्यास पीठ पर विपिन बिहारी महाराज विराजमान होकर श्रद्धालुओं को भक्ति की धारा में अवगाहित कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक चलेगी। शाम 8 बजे बच्चों को सनातन धर्म, ज्ञान-विज्ञान एवं अध्यात्म से जुड़े संस्कार और नैतिक शिक्षा दी जाएगी। इसी क्रम में हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे।

- Advertisement -ishan

कथा आयोजन सम्पूर्ण मोहल्लेवासियों द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को कलश यात्रा हेतु मातृशक्ति को श्रीफल वितरित किए गए। वहीं घर-घर जाकर पत्रक बांटे गए और अधिकाधिक संख्या में भागीदारी कर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!