Monday, March 30, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

नावां: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालकर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना स्तरीय टॉप-10 में चिंहित 5000 रुपये के इनामी व फरार आरोपी दीपक कुमावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन माह से फरारी काट रहा था।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार- दिनांक 25 मई 2025 को नरेना थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं स्थाई वारंटी गोपाल निठारवाल निवासी सामलपुरा को कांस्टेबल राजेश कुमार और कमलेश कुमार गिरफ्तार कर थाने ला रहे थे।

- विज्ञापन -image description

रास्ते में गोविन्दी के पास आरोपी मुकेश गुर्जर, खेताराम, गणेश जाट सहित अन्य दो बदमाश बोलेरो कैंपर गाड़ी से आगे लगाकर पुलिस वाहन को रुकवाया और स्थाई वारंटी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान राजकार्य में बाधा उत्पन्न की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की सूचना पर थानाधिकारी नावांशहर नंदलाल रिणवा मय जाप्ता ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश राजास, गोविन्दी, नानणा व अन्य संभावित स्थानों पर की।

- Advertisement -ishan

कार्रवाई के दौरान आरोपी खेताराम, मुकेश गुर्जर और गणेश जाट को बोलेरो कैंपर सहित दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया तथा वाहन भी जब्त किया गया।

इसके बाद फरार आरोपी राकेश चौधरी को 22 अगस्त 2025 को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। अंततः फरार चल रहा इनामी आरोपी दीपक कुमावत (24) पुत्र श्रवणराम निवासी मालियों की ढाणी थाना नावांशहर को 1 सितम्बर 2025 को पुलिस ने दबोच लिया।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन नेमीचंद खारिया (RPS) के मार्गदर्शन एवं उप अधीक्षक पुलिस कुचामन सिटी अरविन्द विश्नोई (RPS) के सुपरविजन में, थानाधिकारी नंदलाल रिणवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई।

नावां पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

नावां: हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई के साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नावां: पानी की समस्या को लेकर रैली के साथ धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!