Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: राष्ट्रीय लोक अदालत में 8 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण,...

नावां: राष्ट्रीय लोक अदालत में 8 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण, वसूले 1 करोड़ 26 लाख

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशानुसार वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह जाखड़, आरजेएस की अध्यक्षता में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

लोक अदालत बेंच के सदस्य एडवोकेट मोहनलाल कुमावत एवं तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव प्रियंका मीणा ने लोक अदालत में उपस्थित रहकर आमजन को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी और न्यायालय में दर्ज मामलों में राजीनामे के लिए प्रेरित किया।

- विज्ञापन -image description

न्यायालय के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी देकर लोक अदालत को सफल बनाने में योगदान दिया। न्याय को आमजन तक पहुँचाने की दिशा में लोक अदालत काफी कारगर सिद्ध हुई है, जिसके कारण लंबे समय से चल रहे विवादित मामलों में राजीनामे हो रहे हैं। आज लोक अदालत में राज्य सरकार की ओर से एक प्रकरण का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया और उसे वापस लिया गया, जो अभियोजन पक्ष की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

लोक अदालत में आज न्यायालय से जुड़े कुल 56 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक एवं बिजली विभाग से संबंधित कुल 112 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी समाधान किया गया। राजस्व न्यायालय से संबंधित 7924 प्रकरणों का भी सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

- Advertisement -ishan

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आज 8 हजार से अधिक प्रकरणों का समाधान करते हुए 1 करोड़ 26 लाख 41 हजार 220 रुपए की राशि वसूल की गई, जो इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। लोक अदालत आमजन को सुलभ, त्वरित एवं सस्ती न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रही है।

नावां: सोलर प्लांट के नाम पर काटे लाखों पेड़, जालेश्वर महादेव मंदिर मार्ग अवरुद्ध

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!