नावां सिटी. जलझूलनी एकादशी के अवसर पर बुधवार की शाम को शहर के मंदिरों में से ठाकुरजी की रेवाडिय़ां निकाली गई। शहर के मंदिरों में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की विशेष पूजा अर्चना की गई।


शाम को जोगियों के आसन स्थित राधाकृष्ण मंदिर से कुमावत समाज के लोगों की ओर से बैण्ड बाजे के साथ ठाकुरजी की सवारी निकाली गई। सवारी के पीपली बाजार पहुंचने पर मुरलीमनोहरजी के मंदिर, लक्ष्मीनारायणजी के मंदिर, रघुनाथजी के मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर से ठाकुरजी की पालकियां रवाना हुई।

रेवाडिय़ां शहर के मुख्य बाजार से हॉस्पीटल रोड़ व पुराने बस स्टैण्ड होते हुए स्टेशन नाड़ा मंदिर पहुंची। जहां ठाकुरजी को स्नान कराने के बाद सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
स्टेशन नाडा बालाजी मंदिर में बुधवार को सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। मंदिर परिसर में शाम को मेला भरा गया।

नावां: गणपति महोत्सव का हुआ समापन, शोभायात्रा के साथ किया विसर्जन
नावां: पानी की समस्या को लेकर रैली के साथ धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण
कुचामन सिटी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में पीपा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन






