Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीत्यौहारों को लेकर कुचामन सिटी में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में निकाला...

त्यौहारों को लेकर कुचामन सिटी में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में आने वाले त्यौहारों को देखते हुए शहर की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

- विज्ञापन -image description
image description

फ्लैग मार्च कुचामन थाने से शुरू होकर स्टेशन रोड, लुहारिया बास, आथूणा दरवाजा, सदर बाजार, पुरानी धान मंडी, घाटी कुआं, छीपा मोहल्ला, नया शहर, सीकर रोड सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान पुलिस उपअधीक्षक अरविन्द विश्नोई और थाना प्रभारी सतपाल चौधरी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। रूट मार्च के दौरान पुलिस जाब्ते ने पैदल गश्त की और आमजन को आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
एडिशनल एसपी खारिया सहित अधिकारियों ने मार्च के दौरान शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

- Advertisement -ishan

त्यौहारों को लेकर सतर्कता बढ़ाई
पुलिस प्रशासन ने बताया कि आगामी त्यौहारों  – ईद-ए-मिलादुन्नबी, गणेश विसर्जन और नवरात्र आरंभ – को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुचामन सिटी: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!