Sunday, March 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना: 21 वर्षीय युवक को अवैध पिस्टल के साथ खुनखुना पुलिस ने...

डीडवाना: 21 वर्षीय युवक को अवैध पिस्टल के साथ खुनखुना पुलिस ने किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खुनखुना थाना पुलिस ने सरहद छोटी खाटु से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद की है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा तथा वृताधिकारी डीडवाना धरम पूनियां की देखरेख और थानाधिकारी खुनखुना महावीर प्रसाद उ.नि. के सुपरविजन में की गई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार- दिनांक 25 सितंबर 2025 को स.उ.नि. बजरंग सिंह मय जाप्ता गश्त पर सरहद छोटी खाटु पहुंचे। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। पुलिस जाप्ता को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में आरोपी अशफाक खान (21) पुत्र यासीन खान निवासी अम्बाली के पास से अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। नियमानुसार हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

- Advertisement -ishan

कार्रवाई में थानाधिकारी खुनखुना महावीर प्रसाद उ.नि., स.उ.नि. बजरंग सिंह सहित कांस्टेबल गिरधारीलाल, रामकिशोर, प्रकाश, छीतरमल, रिछपाल, सुरेन्द्र सिंह, सुशील कुमार और पवन कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे।

डीडवाना: मौलासर में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागौर: शादी के नाम पर 2 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष ने की ₹1 लाख इनाम की घोषणा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!