कुचामन सिटी। ओम श्री बाबा रामदेव संघ कुचामन सिटी खटीक मोहल्ला से मंगलवार सुबह 9:15 बजे डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए पैदल संघ रवाना हुआ।


यह संघ जुनीजालिया बाबा रामदेव मंदिर दर्शन के लिए निकला है, जहां शाम 6:15 बजे तक पहुंचने का कार्यक्रम है।

संघ में मनोहर चावला, युवा नेता हेमराज चावला, कानाराम चावला, मदनलाल चावला, कालुराम चावला, सियाराम चावला, राहुल चावला, विकास चावला, महेंद्र चावला, सुरेश चावला, अशोक चावला, मोहित चावला, बजरंग चावला, मनिष चावला, महेंद्र बागड़ी, दीपक चावला, विजय कुमार चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संघ में महिला, बालिकाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक पैदल यात्रा में संग रहे।






