कुचामन सिटी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिराणी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और टीम प्रोजेक्ट कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु अंतर-सांस्कृतिक क्षमता पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर सांस्कृतिक कॉर्नर विकसित करने की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और भारत की धार्मिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं का परिचय प्रस्तुत किया।

व्याख्याता लक्ष्मणराम ने कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को व्यवहारिक जीवन में सफल होने के लिए अंतर-सांस्कृतिक समझ, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल की आवश्यकता है। व्याख्याता सुनील कुमार जोशी ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण कौशल की सराहना की और बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करती हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम में टीम बी की छात्राएँ – अनिता, ममता, चांदनी, मधु और रितु (कक्षा 9) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कनिष्का, कोमल, रिंकू, पूजा और कंचन (कक्षा 12) ने तथा तृतीय स्थान पूजा, कंचन, ललिता और कंचन कुमावत ने प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में व्याख्याता भगवान सहाय शिवरान, लक्ष्मणराम और सुनील कुमार जोशी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी रानू मोहनपुरिया और वरिष्ठ अध्यापक मीनू ने किया।
विद्यालय प्राचार्य राजेन्द्र मुवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक गोपीराम, अल्पना शर्मा, मंजू डोडवाडिया और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। अनिता (प्रथम स्थान) ने कहा कि “टीमवर्क से हमने सीखा कि मिलकर काम करने से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल होती हैं।” कनिष्का (द्वितीय स्थान) ने कहा कि “हर संस्कृति में कुछ न कुछ सीखने जैसा है।” पूजा (तृतीय स्थान) ने बताया कि “प्रतियोगिता ने आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित करने का मौका दिया।”
कुचामन सिटी: भामाशाह महेश रामचंद्रका ने प्रभुजी संग अनूठे अंदाज़ में मनाया जन्मदिवस
कुचामन सिटी: खण्ड स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल ने लहराया परचम






