Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में भाजपा का GST बचत उत्सव, व्यापारियों ने जताया आभार

कुचामन सिटी में भाजपा का GST बचत उत्सव, व्यापारियों ने जताया आभार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा हाल ही में की गई GST दरों में कटौती से व्यापारी एवं उपभोक्ता वर्ग को सीधी राहत मिली है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी क्रम में सोमवार को नावां विधानसभा क्षेत्र के कुचामन शहर में भाजपा कुचामन शहर मंडल एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में तथा वाणिज्यिक कर विभाग मकराना के सहयोग से जीएसटी बचत उत्सव संगोष्ठी एवं धन्यवाद अभियान का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के नेतृत्व में तथा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, मंडल संयोजक अशोक झंझरी और अभियान जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ. देवीलाल दादरवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

दिनभर चले अभियान की शुरुआत मुख्य बाजारों में व्यापारी संवाद से हुई। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से सीधे मुलाकात कर उन्हें “घटी GST, मिला उपहार — धन्यवाद मोदी सरकार” लिखे पोस्टर एवं पंपलेट वितरित किए और GST कटौती से होने वाले लाभों की जानकारी दी। व्यापारी वर्ग ने इस कदम का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -ishan

इसके बाद GST बचत उत्सव संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी रहे।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय आमजन की जेब में राहत और व्यापार जगत के लिए विश्वास लेकर आए हैं।”

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अभियान जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री डॉ. देवीलाल दादरवाल ने कहा कि “GST सुधार व्यापारी वर्ग के लिए राहत और उपभोक्ताओं के लिए उपहार है। कार्यकर्ता ‘GST से बढ़े बचत, बढ़े विकास’ का संदेश हर गली-मोहल्ले और हर दुकान तक पहुँचाएँ।”

संध्या को निकाली गई धन्यवाद रैली में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए – “घटी GST, मिला उपहार — धन्यवाद मोदी सरकार!”
रैली ने पूरे शहर का माहौल उत्साह और आभार से भर दिया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश बंसल, राधेश्याम गटानी, पूर्व सभापति सुरेश शिखवाल, वरिष्ठ नेता कमल दादा पहाड़िया, आनंद व्यास, मंडल महामंत्री जसराज खुडीवाल, सुशील काबरा, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, अनिल काला, मंडल मंत्री गौरव राजपुरोहित, संतोष पहाड़िया, मनोज स्नेही, मीडिया प्रभारी संदीप जैन, पार्षद विक्रम राजोरिया, तुलसीराम कुमावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल पहाड़िया, संतोष पहाड़िया, राजेन्द्र कुमावत, आकाश जैन, महेश खोकरिया, सरवन सोनी, महेश रामचंद्रका, अंकित शारडा, गोपाल लडा, मोहन प्रकाश मालपानी, पवन भोमराजका, मनोज शेखराजका, कृष्ण गोपाल मोदी, नेहरू पहाड़िया, संपत सोमानी, वेणुगोपाल मालपानी, विजय कुमार सोमानी, व्यापार मंडल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: महिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किए सेवा कार्यक्रम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!