Saturday, May 9, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महिला शिक्षिकाओं के समर्पण से बदल रहा नेतोलाई विद्यालय का...

कुचामन सिटी: महिला शिक्षिकाओं के समर्पण से बदल रहा नेतोलाई विद्यालय का भविष्य

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेतोलाई, अड़कसर इन दिनों अपने अनूठे प्रयासों से चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

- विज्ञापन -image description
image description

संपूर्ण रूप से महिला शिक्षिकाओं द्वारा संचालित यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की अध्यापिका सुमन चौधरी ने बताया कि इस शैक्षिक सत्र में विद्यालय में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित बागरिया घुमंतू जाति के बच्चों को नामांकन अभियान के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

केवल नामांकन तक ही सीमित नहीं रहते हुए विद्यालय ने बच्चों के खानपान, पाठ्य सामग्री, स्वच्छता (बच्चों के बाल कटवाना) एवं यूनिफॉर्म तक की व्यवस्था सुनिश्चित की।

- Advertisement -ishan

इसी क्रम में दिवंगत डॉ. भंवरलाल चौधरी की पुण्यतिथि पर उनकी बहू एवं विद्यालय अध्यापिका  सुमन चौधरी, सास किस्तूरी देवी और सुमन चौधरी के पिताजी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी  मांगीलाल बुगालिया द्वारा विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म और कृष्ण भोग की व्यवस्था की गई।

इसके अतिरिक्त विद्यालय की अध्यापिकाएँ संजीता चाहर एवं शारदा कुमारी रावत ने विद्यार्थियों को टी-शर्ट भेंट की। शिक्षिकाओं के इस सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग की सराहना सरपंच मनीषा चौधरी, कुचामन ब्लॉक आरपी आनंदराम डोडवाडिया, पीईईओ रामेश्वरलाल मील एवं विद्यालय विकास समिति (SMC) के सभी सदस्यों ने की।

भंवरलाल खोखर (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कुचामन) ने कहा कि नेतोलाई विद्यालय की महिला शिक्षिकाएँ जिस समर्पण और संवेदनशीलता से कार्य कर रही हैं, वह पूरे ब्लॉक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन को नई राह दिखाने वाला मार्गदर्शक और प्रेरक शक्ति भी होता है।

वंचित बागरिया घुमंतू जाति के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनकी यूनिफॉर्म, स्वच्छता व भोजन तक की व्यवस्था करना गुरु मां के ममत्व और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है।”

आनंदराम डोडवाडिया (ब्लॉक आरपी) कहा कि
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेतोलाई की  शिक्षिकाएँ केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व, संस्कार और जीवन मूल्यों पर भी कार्य कर रही हैं।

विशेष रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना शिक्षा जगत में प्रेरणादायी पहल है। मैं विद्यालय परिवार को इस सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण कार्य के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।

कुचामन सिटी: जिला स्तरीय जिम्नास्टिक में बागवाली कोठी उगरपुरा विद्यालय की शानदार जीत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!