Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भामाशाह महेश रामचंद्रका ने प्रभुजी संग अनूठे अंदाज़ में मनाया...

कुचामन सिटी: भामाशाह महेश रामचंद्रका ने प्रभुजी संग अनूठे अंदाज़ में मनाया जन्मदिवस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. समाजसेवा और परोपकार के क्षेत्र में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले प्रतिष्ठित भामाशाह एवं समाजसेवी महेश रामचंद्रका ने अपने जन्मदिवस को सेवा और मानवीय मूल्यों को समर्पित किया।

- विज्ञापन -image description
image description

लायंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष अवसर पर वे अपना घर आश्रम पहुँचे, जहाँ प्रभुजी निवासरत हैं। रामचंद्रका का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने वहाँ उपस्थित प्रभुजनों के बीच जाकर फल वितरण किया और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया। फल वितरण में विशेष रूप से सेव और केले दिए गए। उन्होंने प्रभुजनों को आइस्क्रीम भी खिलाई। इस सेवा कार्य ने जन्मदिवस को विशेष और यादगार बना दिया।

- विज्ञापन -image description

महेश रामचंद्रका ने प्रभुजी के समक्ष ही केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया और खुशियों को साझा किया। साथ ही शाम के समय सभी प्रभुजनों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोज का भी आयोजन किया गया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर समाजसेवी श्याम सुंदर मंत्री, रंगनाथ काबरा, मनीष अग्रवाल, गोपी शेखराजका, पिंटू शर्मा, रामनिवास कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रभुजनों को फल वितरण कर उन्हें सम्मानित किया और महेश रामचंद्रका को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!