कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के निर्देशानुसार भाजपा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज भाजपा शहर मंडल कुचामन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।


शहर के सुंदर सिंह भंडारी शक्ति केंद्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र, वीर सावरकर शक्ति केंद्र, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी शक्ति केंद्रों पर पौधारोपण किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित किए गए।

अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र पर पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गट्टाणी, संयोजक आनंद व्यास और प्रभारी भगवानाराम कादिया ने पंडित जी के जीवन-दर्शन और उनके एकात्मवाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हित में पंडित जी के लक्ष्यों के अनुसार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर स्थानीय कनोई पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पूर्व सभापति सुरेश सिकवाल, संयोजक आनंद व्यास, नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया, महामंत्री जसराज, उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, पार्षद विक्रम राजोरिया, भागीरथ कुमावत, नरसी कुमावत, पार्षद प्रत्याशी सरवन सिंह कांकरिया, उपाध्यक्ष गणेश सोनी, मंत्री श्याम चंदेलिया, मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, संदीप पांडेय, अविनाश राजोरिया, महेश खोकरिया, राजेंद्र मेघवाल सहित भाजपा मंडल व जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष ने की ₹1 लाख इनाम की घोषणा






