Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति की अनूठी पहल, बीमार व लाचार...

कुचामन सिटी: जीव दया सेवा समिति की अनूठी पहल, बीमार व लाचार डॉग्स का सहारा बनी संस्था

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। “जिसका कोई नहीं सहारा उसका जीव दया सेवा समिति बनी सहारा” – इस संदेश को चरितार्थ करते हुए जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी ने एक अनूठी पहल की है।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्था द्वारा आवारा, बीमार, अपंग एवं घायल डॉग्स को मोहल्लों से उठाकर नगर परिषद स्टेडियम के पास बने जीव दया शेल्टर हाउस में उपचार हेतु लाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

समिति पिछले तीन माह से यह सेवा कार्य कर रही है। शेल्टर हाउस में इस समय 19 डॉग्स रह रहे हैं। अभी हाल ही में 7 डॉग्स, जिनमें कीड़े पड़ गए थे, उन्हें लाकर वेटनरी कंपाउंडर की देखरेख में ड्रेसिंग, इंजेक्शन व उपचार कराया गया है। जब तक इनका इलाज पूरा नहीं हो जाता, तब तक ये डॉग्स शेल्टर हाउस में ही रहेंगे। सभी डॉग्स को रेबीज के टीके भी लगवाए जा रहे हैं ताकि इंसानों को संक्रमण का खतरा न रहे।

इन बेजुबानों की देखरेख में समिति सदस्य जीव मित्र कार्तिक दवे, राजेन्द्र वैष्णव फ़ौजी पलाड़ा, डॉग लवर कृष्णा दीदी तथा कंपाउंडर नेमीचंद, अशोक लखन सेठी, कालू सारवान लगातार सक्रिय रहते हैं। समिति के संस्थापक अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने लोगों से अपील की है कि डॉग्स को बिस्किट या मीठा न खिलाकर रोटी चूरा खिलाएं। उन्होंने कहा कि ये जीव भी प्रकृति का हिस्सा हैं और यदि ये न रहें तो चूहों से कई बीमारियां फैल सकती हैं।

- Advertisement -ishan

इस मुहिम में आर्थिक सहयोग करने के इच्छुक व्यक्ति समिति के पदाधिकारियों या कार्यकारिणी सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। सचिव जीव मित्र प्रदीप काला ने बताया कि यह सेवा अनवरत जारी रहेगी।

शेल्टर हाउस का अवलोकन कर कई संस्थाओं ने समिति के कार्यों की सराहना की। इनमें कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, सचिव बनवारीलाल मोर, लायन्स क्लब फोर्ट संस्थापक अध्यक्ष राम काबरा, लायन्स क्लब अध्यक्ष बाबूलाल मानधनिया, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष रामावतार गोयल, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील आदि शामिल रहे। सभी ने इस नेक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा कर समिति को साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में समिति संस्थापक अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, उप सचिव जीव मित्र प्रदीप गंगवाल सहित जीव मित्र सुरेश गौड़, रामावतार गोयल, राजेश अग्रवाल, मनोहर पारीक, राजेन्द्र वैष्णव फ़ौजी पलाड़ा, सुरेश शर्मा पलाड़ा, ललित सेन और कार्तिक दवे ने सहयोग किया। अंत में सचिव प्रदीप काला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!