Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जिला स्तरीय जिम्नास्टिक में बागवाली कोठी उगरपुरा विद्यालय की शानदार...

कुचामन सिटी: जिला स्तरीय जिम्नास्टिक में बागवाली कोठी उगरपुरा विद्यालय की शानदार जीत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुरा कुचामन में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बागवाली कोठी उगरपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया, वहीं छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description
image description

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं जिम्नास्टिक प्रशिक्षक कोच चंदूराम कुमावत ने बताया कि छात्रा वर्ग में जया, सिमरन, कविता, रिया, पूनम, चारुलता और तमन्ना ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं छात्र वर्ग में मनीष, विष्णु, रणजीत, पिंटू, वंश, कुशाल और प्रियांशु ने वॉल्टिंग टेबल, फ्लोर एक्सरसाइज और रोमन रिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

- विज्ञापन -image description

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र मनीष का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो आगामी दिनों में मालपुरा (जिला टोंक) में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय प्रांगण में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से प्रधानाध्यापिका मीना शर्मा, भंवर काला, ममता लोरा, कृष्णा डीडवानिया, ऐश्वर्या डूकिया, महावीर प्रसाद, विमला कुमावत तथा विमला मील उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में राउमावि हिराणी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

कुचामन पुस्तकालय में 12 से 14 सितम्बर तक राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम

कुचामन सिटी: आसपुरा जिला स्तरीय जिमनास्टिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!