Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन के विद्यालयों में संस्कृति मंत्रालय एवं श्रीरामचंद्र मिशन के सहयोग से...

कुचामन के विद्यालयों में संस्कृति मंत्रालय एवं श्रीरामचंद्र मिशन के सहयोग से आयोजित हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं श्रीरामचंद्र मिशन के संयुक्त सहयोग से हार्टफुलनेस एकात्म अभियान के अंतर्गत कुचामन शहर के विभिन्न विद्यालयों में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र आयोजित किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

डीडवाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उगरपुरा में आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि डीडवाना जिला प्रभारी छगनलाल स्वामी एवं तहसील प्रभारी हरिकृष्ण शर्मा ने विद्यार्थियों को रिलेक्सेशन, प्राणायाम, मुद्रा और प्राणाहुति के माध्यम से ध्यान का प्रायोगिक अभ्यास कराया।

- विज्ञापन -image description

छगनलाल स्वामी ने विद्यार्थियों को बताया कि ध्यान का अर्थ है मन को ईश्वरीय दिव्य प्रकाश पर टिकाकर उसमें सहजता से तल्लीन हो जाना। वहीं, हरिकृष्ण शर्मा ने कहा कि हार्टफुलनेस ध्यान से चिंता, तनाव और क्रोध में कमी आती है तथा प्रसन्नता, एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के समाधान भी किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमावत ने हार्टफुलनेस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर व्याख्याता विजयलक्ष्मी, पूनम नेत्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ. ईश्वर बेड़ा, रेखा शर्मा, बाबूराम विश्नोई, मधु शर्मा, सुशीला गहन, जमना कुमारी, विमला घोटिया, शंकर लाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। हार्टफुलनेस टीम द्वारा योग से सम्बन्धित सहज मार्ग पुस्तक भी भेंट की गई।

इसी क्रम में शिवम पब्लिक स्कूल, राधे पब्लिक स्कूल तथा भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित किए गए।

कुचामन सिटी के नए उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, रह चुके हैं नावां के एसडीएम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!