Saturday, March 7, 2026
Homemakranaमकराना के बरवाली में पुलिस की मारपीट का वीडियो वायरल, एएसआई लाइन...

मकराना के बरवाली में पुलिस की मारपीट का वीडियो वायरल, एएसआई लाइन हाज़िर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना तहसील के बरवाली गांव में पुलिस द्वारा कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस पर महिलाओं के साथ मारपीट, घर में तोड़फोड़, ट्रैक्टर और गाड़ी को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

घटना को लेकर डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कार्रवाई करते हुए एक ASI को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description

मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान – 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राजस्थान में दलितों के खिलाफ बाहुबलियों और पुलिस द्वारा अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि मकराना की ग्राम पंचायत बरवाली में पुलिस ने मेघवाल समाज के परिवार पर बर्बरता की। पुलिसकर्मियों ने न केवल महिलाओं के साथ मारपीट की, बल्कि घर, ट्रैक्टर और गाड़ी में तोड़फोड़ की और परिवार को थाने ले जाकर भी मारपीट की।

पुलिस बोली – दोनों पक्ष मेघवाल समाज से

डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार – 7 सितंबर 2025 को गीता देवी मेघवाल निवासी बरवाली की शिकायत पर मकराना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान शिकायतकर्ता और पुलिस के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने पुलिस पर पत्थराव किया।

- Advertisement -ishan

इस मामले में मकराना थाने में प्रकरण संख्या 286/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 132, 109(2), 189(2) और धारा 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष मेघवाल समाज से हैं।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ASI विनोद कुमार को प्रथम दृष्टया लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर को सौंपी गई है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो से हड़कंप –  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!