Thursday, April 16, 2026
Homeपरबतसरपरबतसर: मकराना आ रही ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, नर्सिंग...

परबतसर: मकराना आ रही ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, नर्सिंग छात्रा ने बचाई जान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर न्यूज: जोधपुर से मकराना के बीच सफर कर रही एक ट्रेन में बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में अचानक एक यात्री को दिल का दौरा पड़ गया।

- विज्ञापन -image description
image description

घबराए यात्री कुछ समझ पाते, उससे पहले कोच में ही सफर कर रही नर्सिंग छात्रा ने हिम्मत दिखाई और करीब 20 मिनट तक लगातार सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी जान बचा ली। पूरी घटना का वीडियो 9 सितंबर की शाम का है, जो गुरुवार को सामने आया।

- विज्ञापन -image description

परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा

परबतसर की रहने वाली प्राची व्यास (26) एम्स रायपुर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। 9 सितंबर को वह नर्सिंग एग्जाम देकर ट्रेन से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान उसी कोच में सफर कर रहे सांचौर निवासी ओमप्रकाश नायक को अचानक सीने में दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि पल-पल में उनका जीवन संकट में था।

मौके पर दिखाई समझदारी

आसपास बैठे यात्री घबराकर मदद के लिए इधर-उधर देखने लगे, लेकिन कोई उपाय समझ नहीं आ रहा था। तभी प्राची व्यास तुरंत आगे आईं और मरीज को जमीन पर लिटाकर सीपीआर देना शुरू किया। लगभग 20 मिनट तक उन्होंने लगातार हार्ट पंपिंग और पल्स चेक करते हुए प्राथमिक उपचार जारी रखा।

- Advertisement -ishan

स्टेशन पहुंचते ही पहुंचाया अस्पताल

ट्रेन के परबतसर स्टेशन पर पहुंचते ही ग्रामीणों की मदद से ओमप्रकाश को तुरंत मारवाड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मरीज की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीणजन भी अस्पताल पहुंच गए।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!