नावां कस्बे में शनिवार को सड़क किनारे लोहराना के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर नावां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को राजकीय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्यामसुंदर अटल सिनोदिया निवासी के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र से अपने घर के लिए निकला था। मौके पर शराब पी रखी मिली और जेब में भी शराब की बोतल पाई गई, जिस कारण घटना के बारे में फिलहाल अधिक विवरण नहीं मिल पाया है।

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया है। मामले में मृग दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।






