नावां सोशल सर्विस सोसायटी एवं फ्रेंड्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जिला अंधता निवारण समिति जयपुर और शंकरा नेत्र अस्पताल के सहयोग से रामेश्वर धाम बगीची में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।


नावां सोशल सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष लुकमान शाह ने बताया कि शंकरा अस्पताल जयपुर की चिकित्सा टीम ने कुल 72 रोगियों की जांच की और उनमें से 40 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित रोगियों को बस द्वारा जयपुर भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन शुक्रवार को किया जाएगा।


कुसुम लढ़ा ने बताया कि “कर्म ही सेवा है, धर्म ही सेवा है” की भावना से नावां द्वारा दृष्टि दोष से पीड़ित रोगियों को नेत्र ज्योति प्रदान करना अब निरंतर किया जाएगा।

शिविर में पंचायत प्रधानपति राजेश गुर्जर, पेंशन समाज अध्यक्ष सुरेश चंद्र गौड़, लायन कुसुम लढ़ा, सर्विस सोसायटी संरक्षक सत्यनारायण लढ़ा, फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष मनोज गंगवाल, समिति अध्यक्ष लुकमान शाह, अशोक अटल, सुनील कुमावत, बाबूलाल बरवड़, मोतीराम मारवाड़, भरत जोशी, गोपाल कुमावत, हितेश रारा, दशरथ सिंह राठौड़, डॉक्टर पायल शर्मा (मारवाड़ हॉस्पिटल), लेखराज कुमावत, उर्मिला टेलर, अल्पना अग्रवाल, भानुश्री गोड, अर्जुन मुंडोतिया, कैलाश लढ़ा, बाबूलाल दुबल्तिया, लक्ष्मीकांत पारीक, चुन्नीलाल कुमावत, महावीर शर्मा, नटवरलाल खींची, प्रकाश बाकोलिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
डीडवाना-कुचामन: मंत्री कन्हैयालाल चौधरी करेंगे अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा






