नावां पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोगों के खाते किराये पर लेने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने प्रार्थी का खाता लेकर उसका दुरुपयोग साइबर अपराध में किया।


दरअसल, दिनांक 31.08.2025 को प्रार्थी गजांनद (22) पुत्र भोलुराम निवासी गुढासाल्ट नावां शहर ने रिपोर्ट पेश की।

प्रार्थी ने बताया कि उसके गांव के मुकेश कुमावत ने उसका बैंक अकाउंट मांग लिया था। दिनांक 28.05.2025 को मुकेश कुमार, अशोक कुमार और पवन ढाका को अकाउंट दे दिया। बाद में प्रार्थी को पता चला कि मुकेश कुमार धोखाधड़ी (फ्रॉड) का काम करता है। जब प्रार्थी ने बैंक जाकर खाता चेक किया तो उसका अकाउंट बंद पाया।
मुकेश ने प्रार्थी को धमकी दी कि यदि वह अन्य अकाउंट नहीं लाएगा तो जान से मारने की धमकी दी जाएगी। इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में, नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामनसिटी और अरविंद विश्नोई, वृताधिकारी, वृत कुचामनसिटी के निकटतम सुपरविजन में, नन्दलाल पु.नि., थानाधिकारी, थाना नावां शहर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया।
टीम ने गुढासाल्ट, जोबेनेर, कालवाड़ व अन्य संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश की और चारों आरोपियों को दस्तयाब किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं मुकेश कुमार (24) पुत्र पप्पुराम निवासी गुढासाल्ट नावां, अशोक कुमार (25) पुत्र सागरमल निवासी बावडी गोपीनाथ लालासर जयपुर ग्रामीण, पवन ढाका (30) पुत्र बाबुलाल, निवासी बस्सी नागा, जोबनेर और प्रवीण कुमार मीना (28) पुत्र राधेश्याम मीना, निवासी भादवा, रेनवाल।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीडवाना में डिप्लोमा कोर्स के नाम पर युवतियों से लाखों की ठगी, संस्थान संचालक फरार
लाडनूं: हीरावती गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नावां: गैंगरेप मामले में नाबालिग सहित 2 को पकड़ा, अब तक 9 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा







Simply wish to say your article is as amazing The clearness in your post is just nice and i could assume youre an expert on this subject Well with your permission let me to grab your feed to keep updated with forthcoming post Thanks a million and please carry on the gratifying work