Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन भाजपा जिला अध्यक्ष सुनिता रांदड़ ने ऑपरेशन सिन्दूर सांस्कृतिक कार्यक्रम में...

डीडवाना-कुचामन भाजपा जिला अध्यक्ष सुनिता रांदड़ ने ऑपरेशन सिन्दूर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन समाज के गौरवपूर्ण योगदान की सराहना की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. दिगंबर जैन पुरानी नसियांजी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आयोजित ऑपरेशन सिन्दूर कार्यक्रम में जैन समाज की गौरवपूर्ण परंपरा और राष्ट्रीय योगदान पर जोर दिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर डीडवाना-कुचामन जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिता रांदड़ ने कहा कि मुगलों के क्रूर शासन और अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन में जैन समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय संकटों में जैन समाज के भामाशाहों के सहयोग और पूरे देश में जैन धर्म की धार्मिक विरासतों को समृद्ध एवं संस्कारित जीवन का प्रमाण बताते हुए इसकी सराहना की।

- विज्ञापन -image description

कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने कहा कि जैन समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल ने बताया कि नगर परिषद की सेवाएँ समाज के लिए हर समय तत्पर हैं। मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत आज भी विश्व शांति के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

अजमेरी मन्दिर के राजकुमार सेठी ने बताया कि अतिथियों का स्वागत जयकुमार पहाड़िया, मनोज पाण्ड्या, शोभा रांवका, बरखा रानी पाटनी, नेहरू पहाड़िया, विनोद गंगवाल, संजय रांवका और गुंजन गंगवाल ने किया।

- Advertisement -ishan

संयोजक मण्डल की साक्षी पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में मंगलाचरण सुरभि एवं खुशी पहाड़िया तथा वृतिका काला ने किया। सास-बहू लघुनाटिका का मंचन संतोष, खुशबू, प्रिया गंगवाल, साक्षी पहाड़िया ने प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजिका बुलबुल पाण्ड्या और टीना पाण्ड्या के मार्गदर्शन में समाज के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पहलगाम पर्यटकों को धर्म पूछकर निर्मम हत्या के लोमहर्षक दृश्य प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकों की आँखें छलछला गईं।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हुंकार और देश के जवानों द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से दुश्मनों को कड़ा जवाब देने के दृश्य दर्शकों में अपूर्व जोश भर गए। नन्हें-मुन्नों बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा’ और पूरे सदन में भारत माता की जय के उदघोष ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

अजमेरी मन्दिर के प्रवीण पहाड़िया ने बताया कि आज की आरती के पुण्यार्जक विनोद कुमार, सुमित, विपुल गंगवाल रहे। एसएमएस प्रतियोगिता की विजेता दिव्या रांवका रहीं। कार्यक्रम का संचालन पूर्वी पाटोदी ने किया।

इस अवसर पर नाथमल गंगवाल, सुरेश काला, सुमति पहाड़िया, रौनक कासलिवाल, सुरेश पाटोदी, देवेन्द्र पहाड़िया, प्रमोद पाण्ड्या, सचिन गंगवाल, राजेश पाण्ड्या, मोहित सेठी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित थे।

कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना

डीडवाना में डिप्लोमा कोर्स के नाम पर युवतियों से लाखों की ठगी, संस्थान संचालक फरार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!