Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर काटे 180 चालान, 4 वाहन...

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर काटे 180 चालान, 4 वाहन जप्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों की सख्त अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में 17 सितंबर 2025 को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह अभियान पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में किया गया।

- विज्ञापन -image description

नाकाबंदी के दौरान जिले के समस्त थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मुख्य चौराहों, व्यस्त सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर जांच की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण व वृताधिकारीगण भी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी की।

अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 लोगों के वाहन जप्त किए गए, वहीं काली फिल्म लगे 49 वाहनों, बिना नंबर प्लेट वाले 39 वाहनों और मॉडिफाइड नंबर प्लेट लगे 3 वाहनों के चालान बनाए गए। इसके अलावा अन्य 85 चालान भी काटे गए। कुल मिलाकर 180 चालान एमवी एक्ट के तहत दर्ज किए गए।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि आमजन को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है, इसलिए वाहन चालकों को संयमित गति से चलने की अपील की जाती है।

जिला पुलिस ने आमजन से आग्रह किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और शराब पीकर वाहन न चलाएं। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यात्रा ही जीवन की रक्षा है और इस अभियान का उद्देश्य भी यही है।

कुचामन सिटी में जिला प्रभारी सचिव और कलक्टर ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!