Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सुजानपुरा से भगवान देवनारायण मंदिर के लिए निकली कनक दण्डवत...

कुचामन सिटी: सुजानपुरा से भगवान देवनारायण मंदिर के लिए निकली कनक दण्डवत यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. ग्राम सुजानपुरा से शनिवार को भगवान देवनारायण मंदिर दीपपुरा के लिए कनक दण्डवत यात्रा रवाना हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

श्रद्धालुओं की जुबां पर देवनारायण भगवान के जयकारे गूंजे, हाथों में लहराती ध्वजा और डीजे की भक्तिमय धुनों पर भजनों के साथ नाचते-गाते श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description

ग्राम पंचायत दीपपुरा स्थित देवनारायण मंदिर में कई श्रद्धालु पैदल पहुंचे तो कई श्रद्धालु पेट के बल चलते हुए पहुंचे। इस दौरान श्रीराम गुर्जर, गोविंदराम गुर्जर और बलवीर गुर्जर ने पेट के बल चलकर भगवान देवनारायण के दर्शन किए।

मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगाई, नारियल बाधे और मत्था टेककर भभूति लगाई। श्रद्धालु परंपरा अनुसार धुणे से भभूति घर भी लेकर गए।

- Advertisement -ishan

सामाजिक कार्यकर्ता परसाराम बुगालिया और मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। महिला-पुरुष भक्त नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

इस मौके पर बक्क्षी राम, मदन अंवला, दयालराम गिड़, भवानीराम गुर्जर, राजूराम, रतनलाल अंवला, मुरारीलाल शर्मा, परसाराम बुगालिया, हेमाराम, गोपाल गुर्जर, कमल कसाणा, मोहनराम कसाणा, लिखमाराम, रुघनाथ कसाणा, भंवरलाल कड़वा, मनोहर कसाणा, रतनलाल कड़वा, कानाराम गिड़, रामूराम गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

कुचामन सिटी में आएंगी पतंजलि योगपीठ की शिष्याएं, स्वास्थ्य और योग का देंगी ज्ञान

कुचामन सिटी: प्रधानाचार्य डॉ. गोविंदलाल मंडावरिया को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!