Friday, May 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में त्यौहारों से पहले 373 किलो घी सीज, खाद्य लाइसेंस...

कुचामन सिटी में त्यौहारों से पहले 373 किलो घी सीज, खाद्य लाइसेंस कैंप भी आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त एवं जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

- विज्ञापन -image description
image description

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि त्यौहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत शनिवार को कुचामन में सिद्धि विनायक डिस्ट्रीब्यूटर एवं जे.के. मोर एंड सन्स से घी के नमूने लिए गए।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान 373 किलोग्राम घी अमानक के संदेह में सीज किया गया। यह कार्रवाई इसलिए की गई ताकि सरस, लोटस, कृष्णा जैसे नामी ब्रांड्स के डुप्लीकेट घी बाजार में न पहुंच सकें। खाद्य विभाग लगातार नमूने लेकर जन प्रयोगशाला से जांच करवा रहा है।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन ने त्यौहारों पर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें और पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग व उपयोग की तारीख अवश्य जांचें।

- Advertisement -ishan

कुचामन में खाद्य लाइसेंस कैंप आयोजित

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने जानकारी दी कि शनिवार को कुचामन में खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 15 खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन बनाए गए।

कुचामन रूट से हरियाणा की शराब गुजरात जा रही

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!