Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का पोस्टर विमोचन

कुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का पोस्टर विमोचन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर की पारीक कॉलोनी स्थित शाहजी के बालाजी मंदिर परिसर में आगामी 7 सितम्बर से 14 सितम्बर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक आयोजन होगा।

- विज्ञापन -image description
image description

कथा वाचन विपिन बिहारी शरण महाराज द्वारा किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक निर्धारित है। कथा से पूर्व कलश यात्रा 7 सितम्बर को प्रातः 8:15 बजे नली के बालाजी मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पारीक कॉलोनी पहुंचेगी।

इसी क्रम में मंगलवार को कथा सम्बन्धी पोस्टर का विधिवत विमोचन पंडित विपिन बिहारी शरण महाराज के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर रमेशचंद कुमावत, भोमजी शर्मा, प्यारेलाल कुमावत, मधुसूदन पारीक, बजरंगसिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल कुमावत, दिनेश शर्मा, सुरेश पारीक, बृजकिशोर शर्मा, गंगासिंह चौहान, अजीतसिंह देथा, अखिलेश रॉय सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बजरंगलाल पारीक ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

पाबूजी राठौड़ दर्शन यात्रा कुचामन सिटी से कोलूमंड प्रस्थान

कुचामन में बारिश का दौर जारी, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बंद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!