Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के सुनील बारिया को मिला इंटेलिजेंसी अवॉर्ड, समाज में बढ़ाया...

कुचामन सिटी के सुनील बारिया को मिला इंटेलिजेंसी अवॉर्ड, समाज में बढ़ाया गौरव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: कुचामन धोबी समाज के सुनील बारिया ने जयपुर स्थित अपनी यूनिवर्सिटी कोचिंग संस्थान के सालाना कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर इंटेलिजेंसी अवॉर्ड प्राप्त कर समाज का नाम रौशन किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सुनील ने इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भूगोल विषय में PhD करना है। समाज के बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर प्रयास करते रहें और अच्छी शिक्षा ग्रहण करें।

- विज्ञापन -image description

पिता सुरेश बारिया ने बताया कि सुनील ने लगातार घर से दूर रहकर स्वाध्याय किया और इस उपलब्धि को हासिल किया। धोबी समाज अध्यक्ष एवं चाचा कैलाश बारिया ने कहा कि सुनील नागौर, डीडवाना-कुचामन जिले के समाज के प्रथम विद्यार्थी हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

इस अवसर पर सुनील की दादी कमला, माता मंजू, और परिवारजन कालूराम, सीताराम, अनिल, रोहन, देवेंद्र, मोहित, गर्वित, सरोज, संतोष, पूजा, प्रियंका, नीतू, शिखा हर्षोलाहित नजर आए। परिवार ने मिठाई बांटकर इस खुशी का जश्न मनाया।

- Advertisement -ishan

गौरतलब है कि इससे पूर्व सुनील की छोटी बहन लक्ष्मी बारिया ने एसआई भर्ती में चयन प्राप्त कर परिवार का नाम रौशन किया था।

कुचामन सिटी के डॉ. भंवर लाल गुगड़ को मिला नेशनल अवार्ड, दिल्ली में हुए सम्मानित

कुचामन सिटी: ईद मिलादुन्नबी पर 15वां रक्तदान शिविर आयोजित, पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी रहे मौजूद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments