Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों...

डीडवाना कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों की बैठक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत ने शुक्रवार को गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों, एईआरओ सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description
image description

उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को बीएलओ का प्रशिक्षण पूर्ण कराने, निर्वाचन कार्यों से जुड़ी समस्त जरूरी सूचनाएँ समय पर भेजने, गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर – घर सर्वे की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने, मतदाता सूची एवं मतदान बूथ से जुड़े कार्य अद्यतन कराने के संबंध में निर्देशित किया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं से लिए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में सभी को जानकारी देने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता से करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना महेंद्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, सभी उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन पुलिस नाबालिग वाहन चालकों पर कर रही कार्रवाई, परिजनों को दे रही चेतावनी

स्वतंत्रता दिवस से पहले डीडवाना-कुचामन पुलिस अलर्ट, एसपी ऋचा तोमर ने दिए दिशा-निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!