कुचामन सिटी. स्टेशन रोड स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल एकेडमी में बुधवार को गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।


विद्यालय निदेशक बनवारी लाल पचार, सचिव सुलतान सिंह थालोड, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बिजारनियाँ व प्रधानाचार्या प्रतिमा पंवार ने विद्यालय के अन्तिम सत्र की पढ़ाई कर रहे कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा गणेश की स्थापना करायी। सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।

सभी शिक्षक गण व विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्यारह दिवसीय गणेशजी की स्थापना पूरे विधि विधान से की गयी और ग्यारहवें दिन इसी जोश और भक्ति भाव के साथ विसर्जन भी विधि विधान से किया जाएगा।
संस्था सचिव सुलतान सिंह थालोड ने सभी विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति व परंपराओं की बागडोर सम्भाल कर, ईमानदारी से अपनी मंजिल पर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। सुनील कुमार बिजारनियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की नींव मजबूत करने के लिए सभी शिक्षक गणों को प्रेरित किया।

वहीं पर संस्था निदेशक बनवारी लाल पचार ने सभी विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन में शिक्षा के साथ संस्कारों की महत्ता को बताया और कहा कि संस्कारों के बिना शिक्षा का कोई मूल्य नहीं है और विद्यालय के सभी शिक्षक गणों का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद अदा किया कि वे सभी विद्यार्थियों को निरन्तर अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ कर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बहुत जोर-शोर से आयोजन करते रहते हैं।
प्रधानाचार्या प्रतिमा पंवार ने कहा कि कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का स्कूल जीवन का आखिरी पड़ाव है और स्कूल जीवन सभी विद्यार्थियों के लिए एक खुशनुमा यादगार बन कर रहे, इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं। इसलिए गणेश जी की स्थापना जैसे धार्मिक कार्य उनके स्कूल जीवन के अंतिम पड़ाव को यादगार बनाने हेतु और उनकी अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करने के मकसद से भी किया गया।
उनका कहना है कि आज विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ आध्यात्म के प्रति भी रुचि जागृत की जाए तो वह अपने आने वाले भविष्य की समस्त समस्याओं से निकल सकते हैं। आध्यात्म और संस्कार ही उन्हें मानसिक संबल प्रदान कर सकते हैं, जो कि उनके सफल भविष्य की नींव हैं।
शिक्षा संस्कार ग्लोबल के इसी स्लोगन की गरिमा को बनाए रखने हेतु प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा से विद्यालय प्रांगण गूंजमान होता है, जिस मुहिम में विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका अदा करता है।
प्रत्येक शिक्षक गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों – लक्ष्मी चाहर, ज्योती सिहोटा, मोनिका गहलोत, जितेन्द्र गहलोत, मनोज कुमावत, घिसालाल टेलर, सुरेश कुमार, पुखराज कुमावत, शिल्पा मुंडेल, मोनिका वैष्णव, पायल सोनी, सन्तोष प्रजापत, तुषार उपाध्याय, अतजार अली, मनोज जांगीड, ललिता खोरवाल, गीता कुमावत, ज्योति बागड़ी, अंजु कंवर, सुमन कुमावत, रितु चांवला, ईश्वर चौधरी, वंशिका योगी, महिमा तंवर, विमला देवी तथा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने पूजा अर्चना की और गणेश जी को प्रसाद और दूर्वा अर्पित की।
नावां में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, मेला महोत्सव का हुआ आयोजन
कुचामन सिटी में गणेश चतुर्थी की धूम, गणेश डूंगरी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता
कुचामन सिटी में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश समस्या समाधान बैठक आयोजित






