Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अपनाघर में 72 प्रभुजी को राखी बांधकर मनाया गया रक्षाबंधन...

कुचामन सिटी: अपनाघर में 72 प्रभुजी को राखी बांधकर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा एवं वीर सदस्यगणों द्वारा अपनाघर में 72 प्रभुजियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर सभी प्रभुजियों को तिलक लगाकर, मुँह मिठा करवा कर और फलों से सत्कार करते हुए उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की गई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा भावना और दोस्ती के महत्व को उजागर करना था। वीर सदस्यो ने बताया कि “दुनिया में दोस्ती ही ऐसा रिश्ता है जो जाति, नस्ल, बड़े-छोटे के भेद से परे होता है और बिना किसी अपेक्षा के जीवन भर चलता रहता है।” इस सेवा भावना के तहत बिमार, लाचार, असहाय और बेसहारा जनों के प्रति प्यार और सम्मान जताया गया।

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के सचिव शारदा वीर, सोहनलाल वर्मा, अध्यक्ष रामावतार गोयल, सचिव अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन सहित वीर विजय कोर, नदकिशोर बिडसर, सुनीता, कोमल गंगवाल, सरला खटोड़, तेजकुमार बडजात्या, सम्पत बगड़िया, सुरेन्द्र सिंह दीप्पूरा, सोनू लाटा, कोशल्या अग्रवाल, सेवादार प्रमुख धनश्याम गुजर और अन्य साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!