Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में गोगानवमी पर भारी ध्वज निशान कमर पर बांधकर निकाली शोभायात्रा

कुचामन में गोगानवमी पर भारी ध्वज निशान कमर पर बांधकर निकाली शोभायात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शहर के मुख्य बाजारों से निकली शोभायात्रा

कुचामनसिटीशहर में गोगा नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गोगा नवमी के मौके पर लोक देवता गोगा जी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

गोगानवमी के मौके पर रविवार को सुबह घरों में गोगा जी का पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर शहर की वाल्मीकि बस्ती से निशान का गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। करीब एक क्विंटल से भी ज्यादा भारी और 25 फीट लंबे इस ध्वज निशान को बड़े ही जोश और श्रद्धा भाव से अपनी कमर पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया जाता है। यह आस्था का एक अनूठा तरीका भी कुचामन शहर में देखा जाता है, जो ध्वज निशान लोगों का आस्था का प्रतीक भी माना जाता है।

- Advertisement -ishan

यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई व सर्व ब्राह्मण समाज सहित जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया।

इस दौरान जुलूस में शामिल युवा डीजे की धुनों पर थिरकते रहे और गोगाजी के नारों से आकाश को गुंजायमान करते रहे। जुलूस में प्रत्येक निशान के साथ डीजे की धुनों पर लोग श्रद्धा और भक्ति के ओत-प्रोत होकर नाचते चल रहे थे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!